कुमाऊं: यहां फ्रांस की महिला को पुलिस ने पकड़ा, मुकदमा दर्ज…….

खबर शेयर करें

बागेश्वर। कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले के कपकोट में पुलिस और एसओजी की टीम ने एक विदेशी महिला को 1.040 किग्रा चरस के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


एसपी बागेश्वर अमित श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार देर शाम पुलिस और एसओजी टीम ने पुलिस उपाधीक्षक अंकित भंडारी के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया। सूचना पर महिला उपनिरीक्षक खष्टी बिष्ट की टीम ने खाईबगड़ नया पुल तिराहे के पास संदिग्ध महिला रायर निकोल पुत्री रायर आंद्रे निवासी फ्रांस को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर………नाले के तेज बहाव में बहने से तीन साल की मासूम की मौत

पूछताछ में उसने बताया कि वह कालीमठ, कसार देवी अल्मोड़ा में रहती है। पुलिस ने विदेशी महिला की तलाशी के दौरान उसके पास से 1.040 किलोग्राम चरस बरामद की। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद