कुमाऊं: शादी तीन दिन पहले तोड़ दिया रिश्ता, यहां का है मामला

खबर शेयर करें

कुमाऊं मंडल के काशीपुर में बारात आने से तीन दिन पहले ही दहेज में बाइक और एक लाख रुपए की मांग को लेकर वर पक्ष के लोगों ने रिश्ता तोड़ दिया। यह मामला काफी चर्चा में है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुंडा थाना ग्राम मिस्सरवाला निवासी शाहिद हुसैन पुत्र अहमद हसन ने कहा है कि उसकी बहन का रिश्ता धीमरखेड़ा से हुआ था। 12 सितंबर, 2024 को युवक के परिजन घर आकर उसकी बेटी को अपना गए। उन्होंने भी युवक के घर जाकर अपनाने की रस्म की। जिसमें कपड़े व उपहारों पर डेढ़ लाख रुपए खर्च किए। दोनों पक्षों की सहमति से 19 फरवरी, 2025 को शादी होना तय हुई। 15 फरवरी, 2025 को युवक के परिजन शादी का कार्ड लेकर उनके घर आए। जहां उन्होंने दहेज में घरेलू सामान, बाइक और एक लाख रुपए नकद देने की मांग की। बाइक और नकदी नहीं देने पर उन्होंने बारात लाने से साफ इनकार कर दिया। युवती के भाई शाहिद का कहना है कि उन्होंने अपने परिचितों को कार्ड बांट दिए हैं। शादी की सभी तैयारियां हो चुकी हैं। लेकिन अब लड़के पक्ष के लोग दहेज की मांग कर रहे हैं। इस वजह से उनको पुलिस की शरण लेनी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले के लिए उपलब्धि, हासिल किया पहला स्थान
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद