कुमाऊं: कल इस जिले में बंद रहेंगे

Vector illustration of High school building. Vector School Building

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। जिला मजिस्ट्रेट / अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नैनीताल ललित मोहन रयाल ने आदेश जारी करते हुए अवगत कराया है कि, निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 20 जुलाई 2026 को जारी किए गए मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में दिनांक 20 जुलाई 2026 को “ऑरेंज अलर्ट” की चेतावनी जारी की गई है, जिससे जनपद क्षेत्रान्तर्गत भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप जनपद क्षेत्रान्तर्गत नदियों / नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह होने एवं संवेदनशील स्थलों में भू-स्खलन होने की सम्भावना है, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। तक्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 20 जुलाई 2026 (सोमवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर………नाले के तेज बहाव में बहने से तीन साल की मासूम की मौत

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए दिनांक 20 जुलाई 2026 (सोमवार) को जनपद नैनीताल के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थानों) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं:भारी बारिश के चलते मंदिर के कपाट बंद,सीढ़ियों तक पहुंचा नदी का पानी

जिला मजिस्ट्रेट ने मुख्य शिक्षाधिकारी, नैनीताल एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, नैनीताल को निर्देश दिए हैं कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।
किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं:भारी बारिश के चलते मंदिर के कपाट बंद,सीढ़ियों तक पहुंचा नदी का पानी
https://youtu.be/5JWOdzdXMzM?si=6gqXot6dUEsUxvEj
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद