Subscribe our YouTube Channel

अपने बेटे को लेकर लक्ष्य सेन की मां ने कही ये बात…. कहा मुझे भरोसा था…..

सेन
खबर शेयर करें

अल्मोड़ा न्यूज। कॉमनवेल्थ गेम्स में अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन किया। लक्ष्य की प्रतिभा की पूरी दुनिया कायल हो गई। उसके खेल की पूरे विश्व में तारीफ हो रही है। लक्ष्य की इस उपलब्धि पर देश के साथ ही परिवार के लोग भी बेहद खुश हैं।

लक्ष्य सेन की माँ निर्मला सेन ने कहा कि यह पल पूरे देश के लिए गर्व का पल है। लक्ष्य ने जो कड़ी मेहनत की है। यह उसका नतीजा है। उन्होंने कहा कि उनको पूरी उम्मीद थी कि लक्ष्य इस मैच में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मैडल जीतेगा। लेकिन मुकाबला बेहद रोचक हो गया। दूसरे खिलाड़ी ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  डीडीहाट….. कौशल्या देवी का निधन, बेटी, दामाद और पोतों ने दी मुखाग्नि

एक बार उनको काफी घबराहट तक होने लगी। लेकिन आखिर में जीत लक्ष्य को मिली। जब उनसे पूछा गया कि आपने बच्चों के लिए काफी त्याग किये। अपनी नौकरी भी छोड़ दी। उस पर उन्होंने कहा कि हर माता पिता बच्चों की तरक्की के लिए त्याग करते हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे की इस उपलब्धि पर बेहद खुश हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह सब देश के लोगों के प्यार और आशिर्वाद से हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments