‘शराब से शीश महल- भाजपा ने दिखाया अरविंद केजरीवाल का भ्रष्टाचार मॉडल

खबर शेयर करें

दिल्ली में शराब घोटाले को लेकर सियासी पारा गर्म है। एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में जंतर मंतर पर सामूहिक उपवास कर रही है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा भी केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा प्रदर्शन कर रहे हैं।

दिल्ली के पालिका बाजार में भाजपा ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं और दिल्ली पार्टी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आप के खिलाफ ‘शराब से शीश महल’ अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नैनीताल जिले में पहले 2 घंटे में इतना हुआ मतदान

भाजपा दिल्ली के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि ‘हम अरविंद केजरीवाल का भ्रष्टाचार मॉडल दिखा रहे हैं। दिल्ली के लोग लाल किला, कुतुब मीनार, अक्षरधाम मंदिर, लोटस टेम्पल, कर्तव्य पथ देख सकते हैं, लेकिन अपने सीएम के भ्रष्टाचार के महल को नहीं देख सकते। क्योंकि दिल्ली की जनता वहां अंदर जा नहीं सकती। ‘शराब से शीश महल’ की कहानी दिल्ली के भ्रष्टाचार की कहानी है और दोषी अरविंद केजरीवाल हैं।’

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद