Subscribe our YouTube Channel

उत्तराखंड…..रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल के घर में लूट…. नई कार भी ले गए

खबर शेयर करें

राज्य की राजधानी देहरादून में लूट का मामला सामने आया है। शहर के सबसे पाश एरिया रेसक्रोस में लुटेरों ने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल के घर को अपना निशाना बनाया। यहां से लुटेरे नकदी, गहने के साथ ही घर में खड़ी नई कार भी अपने साथ ले गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वारदात को अंजाम देने से पहले ने रैकी भी की थी। घटना के वक़्त घर में एक व्यक्ति मौजूद थे।

लुटेरे सुबह ढाई बजे रेसकोर्स स्थित रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल जीएस सरना के मकान नंबर डी-21 में घुसे। घर के अंदर वह सामान टटोलने लगे। सुबह साढ़े बजे उनके बेटे 60 वर्षीय गुरजिंदर सरना सैर करने के लिए उठे तो देखा कि घर के अंदर लुटेरे घुसे हुए थे। लुटेरों ने उन्हें बंधक बना दिया और लूटपाट की। जाते समय लुटेरे घर से नई कार की चाबी ले गए और कार में बैठकर फरार हो गए। पुलिस को जब घटना के बारे में जानकारी मिली तो नेहरू कालोनी थाने से पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। नेहरू कालोनी थाना के इंचार्ज लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि घर पर रह रहे गुरजिंदर सरना से अधिक पूछताछ नहीं कर पाए क्योंकि वह डरे हुए थे। बदमाशों की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments