पहाड़ की बेटी का कमाल, नेशनल प्रतियोगिता में हुआ चयन, कल से उड़ीसा में शुरू होगी प्रतियोगिता………..

खबर शेयर करें

Almora:पहाड़ में प्रतिभाओं की कमी नही है। बेहद कम संसाधन के बीच एक बेटी ने और कमाल किया है। धौलादेवी ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज गुरनाबांज की कक्षा 12 की छात्रा मानसी बिष्ट का राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 22 से 26 सितंबर तक उड़ीसा में आयोजित होने जा रही है। इसके लिए मानसी उड़ीसा के लिए रवाना हो गई है। मानसी ने बताया कि उनके खेल शिक्षक राजेन्द्र सिंह, हरीश चौहान, प्रधानाचार्य तिर्वेंद्र सिंह ने उनकी बेहद मदद की। मानसी ने बताता की उनके पापा उमेश सिंह बिष्ट की गुरनाबांज में दुकान है। उन्होंने बताया कि वह अपने स्कूल में ही अभ्यास करती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद