विपणन अधिकारी ने इस काम के लिए मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने दबोचा

खबर शेयर करें

विजिलेंस की टीम ने भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार किया है। टीम ने गुरूवार को कार्यालय वरिष्ठ विपणन अधिकारी, खाद्य विभाग मण्डी परिसर बाजपुर, ऊधमसिंहनगर का विपणन अधिकारी को 50 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी कि उसकी बन्नाखेड़ा में राईस मिल है उसके द्वारा सरकारी धान को लेकर उसका चावल बनाकर सरकार को दिया जाता है जिसमें सरकार उनको कुटाई, दुलाई, सफाई आदि के पैसे देती है। केन्द्र में तैनात मोहन सिंह टोलिया विपणन अधिकारी द्वारा उनसे 19.50 रूपये प्रति कुन्टल की दर से घूस मांगी जा रही है। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता है। उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईकोर्ट स्थानांतरण को लेकर बड़ी अपडेट

इस शिकायत पर पुलिस उपाधीक्षक अनिल सिंह मनराल द्वारा शिकायतकर्ता के शिकायती प्रार्थना पत्र की जांच कराने पर तथ्य सही पाये जाने पर अपने पर्यवेक्षण में निरीक्षक हेम चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुये आज ट्रैप टीम द्वारा विपणन अधिकारी मोहन सिंह टोलिया पुत्र बाल सिंह टोलिया निवासी केयर ऑफ कृष्ण कुमार संजय कालोनी मण्डी बाजपुर जिला ऊधमसिंहनगर को शिकायतकर्ता से पचास हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईकोर्ट स्थानांतरण को लेकर बड़ी अपडेट

अभियुक्त से पूछताछ जारी है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अनुसंधान किया जायेगा । निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेशन महोदय द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरुष्कार से पुरुष्कृत करने की घोषणा की गयी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद