आईएएस सविन बंसल का सपना: डॉ. अजीत तिवारी ने किया पूरा, अनाथ उर्मिला की चितई मंदिर में की शादी, किया कन्यादान….. खूब हो रही तारीफ………

खबर शेयर करें

Almora: अल्मोड़ा के डीएम रहे आईएएस सविन बंसल ने अल्मोड़ा
अल्मोड़ा के अनाथालय में साल 2016 में रह रही किशोरियों के लिए जो सपना देखा था। वह अब पूरा हो रहा। उनकी पढ़ाई के साथ ही उनका विवाह कराया जा रहा है। बीते दिवस चितई मंदिर में अनाथ उर्मिला का विवाह संपन्न हुआ। उर्मिला का कन्यादान प्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सा के डॉ. अजीत तिवारी ने सपत्नीक किया। आईएएस सविन बंसल ने अल्मोड़ा का जिलाधिकारी रहते हुए अनाथालय की किशोरियों को पढ़ाई के लिए देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार में दाखिला करवाया था। यहां से उर्मिला ने स्नातक फिर B.ed किया। उर्मिला के विवाह में काफी लोगों ने सहयोग किया। सोशल मीडिया में भी लोग इस नेक काम की काफी सराहना कर रहे हैं। अभी भी देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार में 6 किशोरियां पढ़ाई कर रही हैं। जिस लड़के से उर्मिला की शादी हुई वह अल्मोड़ा का रहने वाला है। दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता है। बताया जाता है कि शासन से इस विवाह के लिए कोई मदद नहीं की गई। लोगों से आपस में चंदा एकत्र कर विवाह कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त के निर्देश- वनाग्नि की सूचना पर हो त्वरित कार्रवाई, न बरतें लापरवाही
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद