Subscribe our YouTube Channel

उत्तराखंड…. कुछ माह पहले शादी, अब कर लिया सुसाइड, इस हाल में मिली 2 लाश, पढ़े खबर

खबर शेयर करें

देहरादून न्यूज। खबर राजधानी देहरादून से है। यहां पर एक कमरे में युवक और विवाहित महिला का शव मिला है। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है दोनों ने प्रेम प्रसंग के चलते सुसाइड किया। घटना रेसकोर्स क्षेत्र की है। बताया जाता है 25 साल के राहुल मैक्स में लैब टेक्नीशियन का काम करता था। यहां पर उसकी महिला शिल्पा के साथ दोस्ती हुई। कुछ समय पहले शिल्पा की शादी हुई थी। राहुल अविवाहित था। रविवार देर रात राहुल शिल्पा को लेकर अपने घर पहुंचा और दोनों ने जहर का इंजेक्शन लगा लिया। सुबह जब राहुल ने दरवाजा नहीं खोला तो परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो दोनों के शव बिस्तर पर पड़े थे। पुलिस को मौके से इंजेक्शन व जहर की शीशी बरामद हुई है। वहीं आत्‍महत्‍या करने से पहले राहुल ने अपने व्‍हाट्सअप स्टेटस पर ‘बाय सबको’ लिखा था। मृतक शिल्पा थापा का मायका व ससुराल भगत सिंह कॉलोनी में है। उसका चार साल का बच्चा भी है। उसका पति नगर निगम में ड्राइवर का काम करता है। पुलिस के मुताबिक वह इन दिनों अपने मायके आई हुई थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments