विवाहिता की आत्महत्या मामले ने लिया नया मोड़, ससुरालियों पर लगे यह गंभीर आरोप, यह रहा पूरा मामला

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। यहां तीन दिन पूर्व विवाहिता के आत्महत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि घटना वाले दिन भी विवाहिता से मारपीट की गई। इसके कुछ देर बाद उसकी मौत की खबर दी गई। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बता दें कि यहां नीलियम कॉलोनी में किराए में रह रही मूलरूप से गंगोलीहाट निवासी दिव्या भंडारी उर्फ गुड्डी की तीन दिन पूर्व फांसी के फंदे में झूलने से मौत हो गई। इस मामले ने अब नया मोड़ ‌ले लिया है। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मामले में मृतका के भाई नीरज सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। आरोप है कि विवाह के बाद से ही दिव्या का पति पूरन सिंह भण्डारी, ससुर शेर सिंह, सास व जेठ अक्सर दहेज की मांग करते रहते थे। असमर्थता जताने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  आग लगने से झुलस गया युवक, ससुरालियों पर लगाए कई आरोप

इस मामले में पूर्व में गंगोलीहाट थाने में भी शिकायत की गई। आरोप है कि 28 अगस्त को भी ससुरालियों ने दिव्या के साथ मारपीट की। इसके कुछ देर बाद दूरभाष पर यह बताया गया कि दिव्या ने सुसाईड कर लिया है। इस पर जब वह दिव्या के घर पहुंचा तो शव संदिग्ध परिस्थितियों में बिस्तर में पड़ा मिला। आरोप है कि ससुरालियों ने  इस मामले में नीरज ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद