चर्चा में मामला: शिक्षिका ने प्रधानाचार्या पर मुंह में थूकने का आरोप लगाया, ये है पूरा मामला

खबर शेयर करें

रुद्रपुर: आजकल यहां शिक्षिका और प्रधानाचार्य के बीच विवाद का मामला बेहद चर्चा में है। स्कूल की शिक्षिका ने प्रधानाचार्य पर उनके मुंह में थूकने का आरोप लगाया। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका रचना बर्गली ने बताया कि स्कूल की प्रधानाचार्या ने बीते दिनों उनके लिए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। बताया इसका जब उन्होंने विरोध किया तो शिक्षिका ने उनके मुंह में थूक दिया। इस शिकायत के बाद मामले की पड़ताल करने को पुलिस स्कूल में भी पहुंची। घटना की जानकारी ली। कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि दोनों शिक्षिकाओं के बीच आपसी विवाद चल रहा है। इसकी जानकारी उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को भी दी है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों से मामले की जानकारी ली गई। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  आग लगने से झुलस गया युवक, ससुरालियों पर लगाए कई आरोप
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद