अल्मोड़ा… पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बैठक, ये की चर्चा

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। यहां रैमजे इंटर कॉलेज में पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन की जिला कार्यकारिणी के आह्वान पर हुई। इसमें में पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को तेजी प्रदान करने के लिए समन्वय समिति का गठन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कार्मिकों की एकता के कारण ही आज 5 राज्यों में फिर से पुरानी पेंशन बहाल हो पाई है।

जिसने आंदोलन को एक नई ऊर्जा मिली है। अब यहां भी आंदोलन तेज किया जाएगा। बैठक में एक समन्वय समिति का गठन किया गया। जो सभी ब्लॉक कार्यकारिणी से समन्वय स्थापित कर ब्लाकों में कार्यक्रम आयोजित कर कार्मिकों को आंदोलन से जोड़ेगी। बैठक की अध्यक्षता गणेश भंडारी ने की। संचालन राजू महरा ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा का लक्ष्य, 11 भाषाओं में जारी हुई एसओजी

बैठक को जिला मंत्री भूपाल सिंह चिलवाल, पुष्कर भैसोड़ा, मनोज कुमार जोशी, बृजेश डसीला, महेंद्र गुसाईं, जगदीश भंडारी, किशोर जोशी, राधा लसपाल, बसंत पांडे आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर प्रिया मल्ल, दीपा पांडे, हर्षा बिष्ट, द्रोपदी देवी, जयंती देवी, राधिका देवी, मेघा मनराल, मनी नमन तिवारी, देवेश बिष्ट, नितेश कांडपाल, किशोर सिंह मनराल, राजेंद्र सिंह लटवाल, गोकुल दुर्गापाल, कुंदन गैड़ा, गणेश मनकोटी, सुशील तिवारी, कमलेश तिवारी, पुष्कर कनवाल, दीपक पांडे, मोहित वर्मा, इंद्र सिंह, मोहित कनवाल, जगदीश कांडपाल, गोविंद सिंह मेहता, त्रिलोक सिंह, कुंदन लाल, दीप चंद्र, भुपाल सिंह मेहरा, सुमित कनवाल, पान सिंह मेहरा, महिपाल सिंह राजपूत सहित अनेक कार्मिक मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद