अल्मोड़ा:: नाबालिग गर्भवती, रेप का मामला, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। जिले में नाबालिग से रेप के दो मामले सामने आये हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहला मामला अल्मोड़ा कोतवाली से जुड़ा है।

24 जनवरी को कोतवाली अल्मोड़ा में एक महिला ने तहरीर दी। इसमें महिला ने बताया की लमगड़ा ब्लॉक के पलना गांव निवासी मोहन कुमार(29) ने उसकी 17 साल के बेटी के साथ रेप किया। जिसके बाद उनकी बेटी गर्भवती हो गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा.........बादल फटने से मची तबाही, खतरे में कई घर, दहशत में लोग

आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि दूसरा मामला मामला भिकियासैंण क्षेत्र का है। यहां पर राजस्व क्षेत्र बिनौली में एक 17 वर्षीय किशोरी ने तहरीर सौंप चौखुटिया निवासी भरत सिंह (20 वर्ष) पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। राजस्व पुलिस ने मामला दर्ज किया। फिर यह मामला पुलिस को ट्रांसफर हो गया। मामले की जांच सोमेश्वर थाना में तैनात एसआई मोनी टम्टा को सौंपी गई। पुलिस ने बीते 24 जनवरी को आरोपी भरत सिंह को सोमेश्वर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। बताया जाता है की आरोपी और पीड़िता की इंस्टाग्राम में दोस्ती हुई। नये साल का जश्न मनाने के लिए 1 जनवरी 2024 को आरोपी और पीड़िता अल्मोड़ा मुख्यालय आये। इस दौरान आरोपी युवक ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद