Subscribe our YouTube Channel

अल्मोड़ा…..नाबालिग के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज, यहां का है मामला

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा: एक गांव से जुड़ी खबर है। जहां पर दो लोगों पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता 5 माह की गर्भवती बताई जा रही है। इस मामले में 2 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला भिकियासैंण ब्लाक के एक गांव का बताया जा रहा है।

बताया जाता है कि गांव में 16 साल की नाबालिग के साथ गांव के ही दो लोगों ने दुष्कर्म कर दिया। आरोप है कि दोनों लोगों ने अलग-अलग समय पर गलत फायदा उठाकर दुष्कर्म किया। नाबालिग ने भय के कारण घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दी। कुछ माह बाद वह पीड़िता को परेशानी होने पर उसने अपनी बहन पूरी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने उसे डॉक्टरों को दिखाया।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज, ये है मामला

यहां पर पता चला कि नाबालिग के पेट में पांच माह का गर्भ है। जिसके बाद पीड़िता ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की पूरी जानकारी बताई। इसके बाद परिजनों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता देखते हुए मुकदमा दर्ज किया। दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी को पुलिस टीम दबिश दे रही है। सीओ ओसीन जोशी ने बताया कि आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments