तीन दिन से लापता किशोरी का शव मिला….. दर्ज हुआ था अपहरण का मुकदमा

खबर शेयर करें

Nainital News: जिस किशोरी का परिजन अपहरण होने की आशंका जता रहे थे। आज सुबह उसका शव नैनी झील में मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। शव को सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले राहगीरों ने झील में देखा।

पुलिस के अनुसार बीते गुरुवार की शाम मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी बिना बताए कहीं चली गई थी। जब रात में घर नहीं पहुंची तो दूसरे दिन परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  तेजतर्रार आईएएस अफसर दीप्ति सिंह बनी डीएम अल्मोड़ा

पुलिस ने तलाश की तो झील के किनारे पुलिस को किशोरी का एक चप्पल मिला। जिसके बाद शनिवार को पुलिस गोताखोर, एसडीआरएफ और फायर कर्मियों ने झील के भीतर भी दिन भर सर्च अभियान चलाया। किशोरी का कुछ पता नहीं चल सका। रविवार सुबह शनि मंदिर के समीप राहगीरों ने एक शव उतराता हुआ देखा। इसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर आई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद