रानीखेत से लापता इंजीनियरिंग के छात्र का खाई में शव मिला, मृतक के पिता हैं प्रिंसिपल…..

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। जरूरी बाजार रानीखेत से 2 दिन से लापता 23 साल के युवक का शव मिल गया है। मृतक बिड़ला इंस्टीट्यूट (भीमताल) में बीटेक (अंतिम वर्ष) के छात्र था। उसके पिता प्रिंसिपल पद पर तैनात हैं। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बताया जाता है कि हवालबाग ब्लॉक के भगतोला गांव निवासी जीआइसी बंगौड़ा (ताड़ीखेत) में प्रभारी प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह नयाल का बेटा रोहित नायल 23 साल का बेटा बिड़ला इंस्टीट्यूट भीमताल में बीटेक की पढ़ाई करता था। बीते दिनों वह घर आया था। बताया जाता है 24 अप्रैल की शाम को वह जरूरी बाजार घर से निकला।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा:शादियों का सीजन, वोट देने आए दूल्हा दुल्हन

इसके बाद वापस नहीं लौटा। उसकी काफी तलाश की गई। उसका पता नहीं चल पाया। परिजनों ने इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने भी तलाश शुरू की। सोमवार शाम उसकी स्कूटी खाई में दिखाई दी। मंगलवार को उसका शव जामड़ क्षेत्र में खाई में मिला। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद