अल्मोड़ा: स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार को मंत्री के सामने सड़क पर लेट गए विधायक

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। नाराज कार्यकर्ताओं ने अल्मोड़ा आ रहे स्वास्थ्य मंत्री का विरोध किया। काले झंडे दिखाए। विधायक मनोज तिवारी सड़क में मंत्री की गाड़ी के आगे लेट गए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की।

अल्मोड़ा में स्वास्थ्य सेवा में सुधार नहीं होने पर विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का करबला तिराहे पर विरोध किया।
कहा, अल्मोड़ा जनपद सहित मेडिकल कॉलेज एंव जिला और महिला चिकित्सालयों में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं एंव गर्भवती महिलाओं को आये दिन रेफर करना पड़ा रहा है। इससे कई लोगों की जान चली जा रही है। जबकि कई लोगों की जान आफत में पड़ जा रही है। मेडिकल कॉलेज में उचित इंतजाम नहीं हैं। लगातार सरकार से कहने के बाद भी स्वास्थ्य सुविधाओं में सरकार कोई इंतजाम नहीं कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पकड़ी गई बाघिन, कार्बेट टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम ने की ट्रैंकुलाइज

विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि वह लगातार प्रदेश की धामी सरकार सहित स्वास्थ्य मंत्री से अल्मोड़ा की स्वास्थ्य सेवाओं सहित मेडिकल कालेज का उचित संचालन करने , मरीजों को रेफर करने की घटना पर रोक लगाने, ब्लड बैंक की स्थापना करने, 108 सेवा के तहत 10 नयी एम्बुलेंस मेडिकल कॉलेज से संचालन करने एंव मेडिकल कॉलेज सहित जिला और महिला चिकित्सालयों में चिकित्सकों की शीघ्र नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। उनकी मांगों पर कोई कदम सरकार नहीं उठा रही है। लिहाजा सरकार को चेताने के लिए उनको मंत्री की गाड़ी के आगे लेटना पड़ रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा की स्वास्थ्य मंत्री अभी भी अल्मोड़ा की स्वास्थ्य सेवाओं को सुधार के लिए गम्भीर नहीं हुये तो भविष्य में उग्र आन्दोलन किया जायेगा। और मंत्री को अल्मोड़ा मैं नहीं घुसने दिया जाएगा। घेराव कार्यक्रम में विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी , कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज,पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट , दीप सिंह डांगी , जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति किशन लाल , जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस दीपक कुमार , कार्यकारी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस ललित सतवाल, अरविंद रौतेला ,गौरव वर्मा, मनोज बिष्ट ,हर्ष कनवाल , देवेंद्र कनवाल पंकज कुमार ,पूरन रावत, धीरज गैलाकोटी,नवीन कनवाल, बिशन सिंह, कुंदन नेगी, देव सिंह चौहान ,विनोद वैष्णव , त्रिलोचन जोशी,संजय रावत भूपेंद्र रावत, अनिल आर्य, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ,भुवन आर्य ,दीपक रावत ,तारु तिवारी, अमन अंसारी, अख्तर हुसैन, दीवान सिंह ,रोहित रौतेला, प्रदीप बिष्ट अमर, मदन डांगी, सुरेंद्र लाल टमटा ,मनोज वर्मा, मणि राज मटेला ,दिनेश पिलख्वाल , फेमिना खान,नरेश बाराकोटी, लता तिवारी,सुनील कर्नाटक, नमित जोशी,मनोज बिष्ट पवन मेहरा,परितोष जोशी, विक्रम बिष्ट, सूरज बानी,कामेश कुमार ,राजेंद्र तिवारी, नवाज खान, संजय पांडे ,अमन लटवाल ,देव मिश्रा ,बाल विक्रम सिंह रावत, अमित बिष्ट ,तारा तिवारी, दीपा शाह ,शरद चंद्र शाह, अक्षत जोशी ,तारा भंडारी, आशु, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद