नेशनल अवॉर्ड विनिंग लेजेंडरी सिंगर वाणी जयराम का निधन

खबर शेयर करें

नई दिल्ली: म्यूजिक जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है।नेशनल अवॉर्ड विनिंग लेजेंडरी सिंगर वाणी जयराम अब हमारे बीच नहीं रहीं। सिंगर का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह चेन्नई में अपने घर में मृत पाई गई हैं। उनके निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है. हर तरफ शोक की लहर है। सिंगर की मौत कैसे हुई इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

उन्होंने अपने सिंगिंग करियर में कई खूबसूरत गानों को अपनी आवाज दी है। म्यूजिक वर्ल्ड में उनका योगदान हमेशा सराहा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के खिलाड़ी चमके, जीते पदक

वाणी जयराम ने हाल ही में एक प्रोफेशनल सिंगर के रूप में म्यूजिक इंडस्ट्री में 50 साल पूरे किए थे। वो अपने करियर में 10,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड कर चुकी थीं। वाणी जयराम आरडी बर्मन, केवी महादेवन, ओपी नैय्यर और मदन मोहन समेत कई अन्य प्रसिद्ध संगीतकारों के साथ काम कर चुकी थीं।उन्होंने सदाबहार चार्टबस्टर्स गाने दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के खिलाड़ी चमके, जीते पदक

गणतंत्र दिवस के ठीक एक दिन पहले 25 जनवरी को सरकार ने पद्म पुरस्कारों की अनाउंसमेंट की थी। सिंगर वाणी जयराम का नाम भी इस बार पद्म भूषण की लिस्ट में शुमार था। वाणी जयराम को आधुनिक भारत की मीरा भी कहा जाता था। उन्होंने संगीत जगत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के खिलाड़ी चमके, जीते पदक

वाणी जयराम ने हिंदी, तमिल तेलुगू, मलयालम, मराठा, बंगाली समेत कई भाषाओं में 10 हजार से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दी है। बॉलीवुड फिल्म ‘गुड्डी’ (1971) में उन्होंने ‘बोले रे पपीहा रे’ गाना गया था। वाणी जयराम को सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका के लिए तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा उन्हें तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात और ओडिशा से राज्य पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद