राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष रेखा शर्मा ने की राज्यपाल से मुलाकात

खबर शेयर करें

देहरादून: राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष रेखा शर्मा ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से शिष्टाचार मुलाकात की।
इससे पहले राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने उत्तराखण्ड महिला आयोग और पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ बीजापुर गेस्ट हाउस में बैठक ली। जिसमें उन्होंने राज्य में वर्ष भर में महिलाओं से संबंधित दर्ज हुए शिकायतों की जानकारी ली। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि कुल दर्ज शिकायतों में लगभग 25% शिकायत महिलाओं द्वारा पूरे उत्तराखण्ड में दर्ज करवाई गई हैं। जिनपर कार्रवाई की जा रही है। डीजीपी ने बताया कि सभी थानों में महिलाओं की सुगमता के लिए हमने 3 या 4 महिला पुलिसर्मियों को अनिवार्य रूप से रखा है जिससे कि क्षेत्रीय महिलाओं को अपनी शिकायत दर्ज करवाने में कोई परेशानी ना हो । राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पुलिस महानिदेशक को निर्देशित किया कि पुलिस विभाग द्वारा चलाये जा रहे महिला सशक्तिकरण संबंधी प्रत्येक कार्यक्रम की जानकारी को उत्तराखण्ड महिला आयोग के साथ चर्चा कर उन्हें हर स्तर पर अपने कार्यक्रमों में रहने के लिए आमंत्रित कीजिये। बैठक के बाद रेखा शर्मा ने शिष्टाचार मुलाकात राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से की। यहां पर उत्तराखण्ड में महिलाओं की स्थिति को मजबूती को लेकर आपसी चर्चा हुई। इस दौरान उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग अध्यक्ष विजया बड़थ्वाल ,उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा, और पुष्पा पासवान मौजूद रही।

यह भी पढ़ें 👉  विधि विधान के साथ खुले चतुर्थ केदार रूद्रनाथ मंदिर के कपाट
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद