अल्मोड़ा आ रहे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष…. तैयारी शुरू…….

खबर शेयर करें

Almora: चुनाव नजदीक आते ही भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आगामी 15 नवम्बर को एक दिनी प्रवास के तहत अल्मोड़ा पहुँच रहे हैं। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमो में शिरकत कर चुनावी बिगुल फूकेंगे।
नड्डा के अल्मोड़ा आगमन के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में एक बैठक आयोजित हुई। यह तैयारी बैठक भाजपा के प्रदेश मंत्री पुष्कर काला, उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य , विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान,जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, विधायक महेश नेगी ने ली। बैठक में जेपी नड्डा के आगमन को भव्य बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए पुष्कर काला ने कहा कि जेपी नड्डा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उनका अल्मोड़ा में भव्य भव्य स्वागत किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह अपने नेता का भव्य स्वागत करें, जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि आगामी 15 नवंबर को होने वाले दौरे में जेपी नड्डा एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे वही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता के लिए घर जाकर उनसे मुलाकात का कार्यक्रम भी इस दौरे में रखा गया है। शहर के प्रतिष्ठित लोगों से मिलने का कार्यक्रम भी इस दौरे में होना संभव है और प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठने का कार्यक्रम भी जेपी नड्डा का रखा गया है। बैठक मेंयुवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, गोविंद पिलख्वाल, अरविंद बिष्ट, मोहन सिंह मेहरा, अजय वर्मा, महिपाल बिष्ट, दर्शन रावत, विनीत बिष्ट, राजेंद्र कैड़ा,सुरेंद्र मेहता, दीपक पांडे, पूनम पालीवाल,गौरव पांडे,कैलाश गुरुरानी, खड़क सिंह, कृपाल नयाल, प्रकाश बिष्ट,लीला बोरा, मनोज जोशी, अमित शाह, अर्जुन बिष्ट, सौरभ वर्मा, संजय डालाकोटी, प्रकाश भट्ट, गोपाल बिष्ट, ललित मेहता,भोपाल रावत आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  घर के बाहर खेल रही बच्ची का अपहरण, जंगल में लेकर किया दुष्कर्म
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद