अल्मोड़ा: छह माह पहले हुआ विवाह… अब नवविवाहिता की हो गई मौत…….

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। छह माह पहले जिस नवविवाहिता का विवाह हुआ था। उसका शव कमरे में लटका हुआ मिला। अंदेशा जताया जा रहा है कि महिला ने आत्महत्या की हो। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। मामला रौन गांव का है।

बताया जाता है की कोमल उर्फ कमला बिष्ट (24) का विवाह करीब छह माह पचले अल्मोड़ा तहसील के खूट ग्राम रौन निवासी किशन सिंह के साथ हुआ था। लेकिन बुधवार की देर रात कोमल फांसी के फंदे में लटक गई। गुरुवार की सुबह जब उसका दरवाजा काफी देर तक बंद रहा तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा तो उनके होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: विदेश से पढ़ाई कर लौटा युवक महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चोरी में पकड़ा (वीडियो)

उसका शव फंदे में लटका था। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव मोर्चरी में रख दिया गया। बताया जाता है कि कोमल का पति अल्मोड़ा में रहता है। वह गांव में रहती थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में प्रशासन का बड़ा एक्शन: फायर NOC न होने पर 7 कोचिंग सील

नायब तहसीलदार अल्मोड़ा बालम सिंह बिष्ट ने बताया कि मामला आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद