दुखद: नितिन जोशी ने घर जाने के लिए मांगी लिफ्ट, कुछ देर बाद हादसे में चली गई जान

खबर शेयर करें

खाई में गिर गया वाहन, 2 घंटे बाद निकाली लाश

नैनीताल न्यूज: बीते देर रात यहा गुलाबघाटी क्षेत्र में एक हादसा हो गया। पिकअप वाहन खाई में गिर गया। हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि उसने हल्द्वानी से अपने घर ज्योलिकोट आने के लिए लिफ्ट मांगी और हादसे में उसकी जान चली गई। किसी तरह रेस्क्यू कर उसका शव निकाला गया। मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। हादसे के बाद वाहन चालक ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव- पोलिंग पार्टियां लौटी, राजनैतिक दलों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम सील

घटना बीते रविवार देर रात की है। जब ज्योलिकोट निवासी नितिन जोशी पिकअप वाहन में लिफ्ट लेकर निकला। कुछ देर बाद नैनीताल के भुजियाघाट गुलाबघाटी क्षेत्र में वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इसके बाद घायल चालक किसी तरह सड़क में आया। उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। बाद में सूचना पर एसडीआरएफ और फायर की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से निकाला। एसडीआरफ प्रभारी चंदन रौतेला ने बताया कि युवक लिफ्ट लेकर वाहन में अपने घर को जा रहा था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद