नितिन हत्याकांड: पिता के बाद पुत्र भी गिरफ्तार, ये पूरा मामला

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में बीजेपी से निष्कासित पार्षद अमित बिष्ट और उसके पुत्र जय को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त असलहा बरामद किया है। जबकि जय बिष्ट से भी पुलिस ने एक पिस्टल बरामद की है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल में भेज दिया है।

ये था मामला
कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र के वार्ड संख्या-55 मानपुर उत्तर में बीते 4 जनवरी की रात गोली मारकर 24 साल के युवक नितिन लोहनी की हत्या कर दी गई थी। मामले में वादी पीयूष लोहनी पुत्र कैलाश चंद्र लोहनी, निवासी जज फार्म मुखानी की तहरीर पर नामजद आरोपी अमित बिष्ट के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज किया गया। मुख्य आरोपी अमित बिष्ट को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों को एकत्र किया।

आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दोनाली लाइसेंसी बंदूक बरामद की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी के पुत्र जय बिष्ट 19 की भूमिका सामने आने पर उसे भी बरेली रोड स्थित होंडा शोरूम तिराहा से गिरफ्तार किया। उसकी तलाशी से एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। यह असलहा उसके पिता का होना पाया गया, जिसे बिना लाइसेंस रखने पर जय बिष्ट के खिलाफ अलग से धारा 30 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद