घबराएं नहीं, 24 घंटे में देश में 3 लाख 19 हजार ने जीती कोरोना से जंग

खबर शेयर करें

दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मौत का आकड़ा भी रोज नया रिकार्ड बना रहा है। इन सब के बीच राहत की बात यह है कि कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से ठीक भी हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में देश में 4 लाख 1 हजार 228 नए संक्रमित मिले। जबकि 3 लाख 19 हजार 469 ठीक हुए। वहीं 4,191 की मौत हो गई। हालांकि चिंता की ये बात है बीते तीन दिन से लगातार चार लाख केस के एक दिन में आ रहे हैं। हालांकि कोरोना की वजह से तमिलनाडु सरकार ने 10 मई से दो हफ्ते के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। जबकि महाराष्ट्र में शुक्रवार को 54,022 लोग संक्रमित पाए गए। 37,386 लोग रिकवर हुए। 898 की मौत हो गई। यूपी में शुक्रवार को 27,763 लोग संक्रमित पाए गए। 33,117 लोग रिकवर हुए और 372 लोगों की मौत हुई। दिल्ली में शुक्रवार को 19,832 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 19,085 लोग ठीक हुए और 341 की मौत हुई। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 13,628 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 13,624 लोग ठीक हुए। अन्य राज्यों में मरीजों ने बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमण से जंग जीती।

एक नजर आकड़ों पर नजर (बीते 24 घंटे)
नए केस आए: 4.01 लाख
कुल मौतें: 4,191
कुल ठीक हुए: 3.19 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 37.21 लाख

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद