अब ये बने उत्तराखंड के राज्यपाल, पढ़े खबर

खबर शेयर करें

देहरादून। बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। मालूम हो कि बेबी रानी मौर्य ने 8 सितंबर को राज्यपाल पद से इस्‍तीफा दे दिया था। गुरुवार को उनकी जगह लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह डेप्‍युटी चीफ ऑफ आर्मी स्‍टाफ भी रह चुके हैं। मिलिट्री ऑपरेशन के एडिशनल डायरेक्‍टर जनरल के रूप में वह चीन से जुड़े मामले को भी संभाल चुके हैं। महत्‍वपूर्ण सैन्‍य बैठकों के लिए वह सात बार चीन जा चुके हैं।
लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह कई पदकों से सम्मानित अधिकारी हैं। लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह ने लगभग चार दशक तक देश सेवा की। फरवरी 2016 को गुरमीत सिंह सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने सेना में अपनी सेवा के दौरान अलग अलग भूमिकाएं निभाई जिनमें सेना के उप प्रमुख, सहायक जनरल और कश्मीर में नियंत्रण रेखा की निगरानी करने वाली 15वीं कोर के कोर कमांडर के पद पर काम किया। लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह ने सैन्य संचालनों के अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में चीन से जुड़े परिचालन और सैन्य रणनीतिक मुद्दों को भी संभाल रहे थे। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह सेना में रहने के दौरान एक दशक से अधिक समय तक कई विशेषज्ञ समूहों, संयुक्त कार्य समूहों, वार्षिक संवादों और चीन अध्ययन समूह की बैठकों का हिस्सा रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने महत्वपूर्ण सैन्य कूटनीतिक और सीमा या वास्तविक नियंत्रण रेखा की बैठकों के लिए सात बार चीन का दौरा किया। डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कोर्स और नेशनल डिफेंस कॉलेज से स्नातक, लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने चेन्नई और इंदौर विश्वविद्यालयों से एम फिल किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम पूर्वानुमान- उत्तराखंड के इन जिलों के लिए जारी हुआ ये अलर्ट
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद