ओमिक्रॉन वैरिएंट: भारत में भी दस्तक, इस राज्य में मिले मरीज

खबर शेयर करें

दिल्ली। कोरोना वायरस के खतरनाक वैरिएंट ओमिक्रॉन ने भारत में दस्तक दे दी है। कर्नाटक में दो मरीजों में इस वैरिएंट की पुष्टि हुई है। बताया जाता है कि दोनों ही संक्रमित मरीज दक्षिण अफ्रीका से आए थे। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से एक बार फिर कोविड 19 का नियमों का कड़ाई से पालन करने की बात कही है।

जॉइंट हेल्थ सेक्रेटरी लव अग्रवाल ने कहा कि जीनोम सीक्वेंसिंग के जरिए इन मरीजों में मामलों की पुष्टि हुई है। संक्रमित पाए गए मरीजों में से एक की 64 साल है, जबकि दूसरा 45 साल का है। दोनों ही कर्नाटक के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  तेज हुई तैयारियां- राज्य निर्वाचन आयोग ने जिलाधिकारियों को दिए ये निर्देश

अब तक दुनिया भर के 29 देशों में 373 ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले सामने आ चुके हैं। अमेरिका, इजरायल, जापान जैसे बड़े देश इस लिस्ट में शामिल हैं। अब भारत भी इसमें शामिल हो गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद