एक मंडप, एक दूल्हा, दो लड़कियों से शादी, ये है वजह, पढ़े पूरी खबर………

खबर शेयर करें

 

परिवार के लोगों ने भी इस शादी का नहीं किया विरोध

दिल्ली: यहां एक युवक की शादी बेहद चर्चा में है। उसने एक ही मंडप में दो लड़कियों से शादी की। इससे भी दिलचस्प बात ये है कि परिवार के लोगों ने भी इसका विरोध नही किया। मामला तेलंगाना के आदिलाबाद जिले का है। बताया जा रहा है कि अर्जुन नाम का युवक तीन सालों से दोनों महिलाओं के साथ प्यार करता था।
वह दोनों से ही शादी करना चाहता था। समारोह जिले के उत्नूर मंडल में शामिल तीनों परिवारों की सहमति से हुआ। मंडल प्रजा परिषद के पंद्रा जयवंतराव ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, “दोनों लड़कियां युवक से शादी करना चाहती थीं और उन्हें एक ही आदमी की पत्नियां होने से कोई दिक्कत नहीं थी।” “आदिवासी परंपरा ऐसी शादी की अनुमति देती है। बताया जाता है की दूल्हा अर्जुन जिले के घनपुर गांव का रहने वाला है। वह तीन साल से दो महिलाओं उषारानी और सूर्यकला के साथ रिश्ते में था। दोनों परिवारों की मंजूरी के बाद यह विवाह हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  ईडी का छापा- मंत्री के निजी सचिव के घर से मिली करोड़ों की नगदी       
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद