ऑक्सीजन खत्म, 5 की मौत

Sajag Pahad (सजग पहाड़), Almora
खबर शेयर करें

देहरादून: राज्य के रुड़की में एक निजी अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने से पांच मरीजों की मौत हो गयी। प्रशासन ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। अफसरों का कहना है कि मौत कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि आजाद नगर चौक के निजी अस्पताल में कोविड के मरीजों का उपचार किया जा रहा है। यहां 85 बेड कोविड के मरीजों के लिए हैं। सभी बेड मरीजों से भरे हुए थे। सोमवार रात रात करीब सवा एक बजे अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म हो गई। जिन पांच मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसमें एक वेंटीलेटर और चार ऑक्सीजन बेड पर थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद