पैलाग फाउंडेशन ने रोपित किए पौधे, धरा को हरा भरा बनाने का लिया संकल्प

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा हरेला पर्व पर पैलाग फाउंडेशन की ओर से चिल्ड्रंस पार्क, एनटीडी समेत आस-पास के क्षेत्रों में पौधे रोपित किए गए। फाउंडेशन सदस्यों ने चिनार व अन्य प्रजातियों के पौधे रोपित कर उन्हें ट्री गार्ड द्वारा संरक्षित भी किया।

पैलाग फाउंडेशन की निदेशक रितिका बिष्ट ने बताया कि रोपित चिनार वृक्षों में स्थल की भौगोलिक स्थिति व पर्यावरण के दृष्टिगत उचित परिणाम प्राप्त होंगे। कहा कि अपेक्षित व उचित परिणाम प्राप्त होने पर भविष्य में चिनार के पौधों के रोपण हेतु वृहद स्तर पर अभियान चलाया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  निर्माणाधीन होटल में हादसा- स्लाइडिंग गेट गिरने से एक बच्चे की मौत, दूसरा घायल

जिसमें समस्त शैक्षणिक संस्थाओं व सिविल सोसाइटीज से भी सहायता प्राप्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण व जलवायु परिवर्तन नियंत्रण में यथासंभव प्रयास किए जाएंगे। वृक्षारोपण अभियान में संस्था के सामुदायिक व्यवस्थापक सुरेन्द्र सिंह बिष्ट के साथ चंदन सिंह, हरीश सिंह, राजेंद्र सिंह, देवेन्द्र जोशी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद