मिशन 2022: पारितोष जोशी को मिली ये जिम्मेदारी……

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा: कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कांंग्रेस जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी को आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए बड़ी जिम्मेदारी दी है। उनको नगर क्षेत्र अल्मोड़ा का कांंग्रेस सदस्यता प्रभारी नियुक्त किया है।पारितोष जोशी को सौंपे पत्र में जिलाध्यक्ष पाण्डेय ने कहा है कि कांंग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं कांंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देशानुसार कांंग्रेस का सदस्यता अभियान वृहत रूप से किया जा रहा है।इस क्रम में कांंग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा एवं लम्बे अनुभवों को देखते हुए एवं पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार पारितोष जोशी को नगरपालिका क्षेत्र अल्मोड़ा का सदस्यता प्रभारी नियुक्त किया जाता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद