बड़ी खबर: कुमाऊं के लोगों के लिए राहत…… आज से मिलने जा रहा है ये बड़ा फायदा………

खबर शेयर करें

लंबे समय से उम्मीद लगाए कुमाऊं मंडल के लोगों को आज से बड़ा फायदा मिलने जा रहा है। आज से पंतनगर से देश के बड़े महानगरों के लिए हवाई सेवा शुरू होने जा रही है।
स्पाइस जेट (Spice Jet) की हवाई सेवा शुक्रवार से दिल्ली-पंतनगर (Pantnagar to Delhi Spice Jet flight) के बीच शुरू होगी।


अब तक तक यहां से सिर्फ इंडिगो एयरलाइंस कंपनी की हवाई सेवा ही संचालित होती रही थी। यह यात्रियों के हिसाब से यह पर्याप्त नहीं थी। लिहाजा आज से स्पाइस जेट भी हवाई सेवा शुरू कर रहा है। इससे कुमाऊं के लोगों को काफी फायदा मिलेगा साथ ही यहां के लोग कम समय में महानगरों में पहुँच सकेंगे। इसके अलावा कुमाऊं मंडल में आने वाले पर्यटकों को भी इन फ़्लाइट का लाभ मिलेगा। पर्यटन को लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर………नाले के तेज बहाव में बहने से तीन साल की मासूम की मौत

पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक राजीव पुनेठा ने बताया कि स्पाइस जेट की 78 सीटर फ्लाइट आज दोपहर 12:15 बजे दिल्ली से पंतनगर के लिए उड़ान भरेगी। 1:15 बजे लैंड करेगी। आधा घंटे बाद विमान 1:45 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर………नाले के तेज बहाव में बहने से तीन साल की मासूम की मौत

उन्होंने बताया कि स्पाइसजेट ने अपने उड़ान में पंतनगर-मुंबई, पंतनगर-हैदराबाद, पंतनगर-बेंगलुरु, पंतनगर-गोवा, पंतनगर-वाराणसी, पंतनगर-खजुराहो के लिए अपनी उड़ान 8 अप्रैल से निर्धारित कर दी है। इसमें पंतनगर खजुराहो सप्ताह में शुक्रवार और रविवार को ही उड़ान भरेगी। बाकी सभी फ्लाइट रोज उड़ान भरेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर………नाले के तेज बहाव में बहने से तीन साल की मासूम की मौत

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद