कुमाऊं…. पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से मारपीट, जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें

खबर कुमाऊं मंडल के हल्द्वानी से है। यहां पर एक पेट्रोल पंप में कुछ दबंग युवकों ने कर्मचारियों से मारपीट की। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना कुसुमखेड़ा के पास अब्दुला पेट्रोप पंप की बताई जा रही है।

बताया जाता है कि शनिवार सुबह दबंग प्रवृत्ति के युवक तेल डलवाने पंप में पहुंचे। यहां पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान युवकों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी से मारपीट शुरू कर दी। युवक कर्मचारी की बुरी तरह पिटाई कर रहे हैं। पेट्रोप पंप एसोसिएशन से जुड़े विरेन्द्र सिंह चड्डा ने बताया कि फिलहाल मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  शर्मनाक- कलयुगी पिता अपनी ही पुत्री से करता रहा दुराचार, ये है पूरा मामला
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद