Subscribe our YouTube Channel

अल्मोड़ा:::: लमगड़ा में खिलाड़ियों का सम्मान

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर विकासखंड लमगड़ा के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में व्यायाम शिक्षकों और मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृति के लिए चयनित छात्र छात्राओं सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्लाक प्रमुख विनोद कुमार ने किया।
उन्होंने हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद की जीवनी पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर विकासखंड लमगड़ा के माध्यमिक और प्राथमिक स्तर पर चयनित व्यायाम शिक्षक राजेंद्र कुमार जोशी, राईका जसकोट कमलेश जोशी, राउमावि छतोला विजय सिंह, राईका मेर गांव इंदिरा अलमिया, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जलना और ब्लॉक क्रीडा समन्वयक विनोद कुमार, देवेंद्र कुमार टम्टा राजकीय जूनियर हाई स्कूल उलसेठी, पूनम पंत को खंड शिक्षा अधिकारी प्रेमा बिष्ट ने स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति योजना में चयनित में छात्र छात्राओं को खंड शिक्षा अधिकारी प्रेमा बिष्ट ने सम्मानित किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments