बेरोजगार दिवस के तौर पर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा: उत्तराखंड युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। केंद्र सरकार को युवाओं की विरोधी बताया। यहां चौघानपाटा में युवाओं ने अनोखे अंदाज में पकौड़े तल कर विरोध जताया। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता गौरव जसवाल बजेला ने कहा कहा की अनप्लांड लॉकडाउन, नोटबंदी के चलते देश मे बेरोजगारी बढ़ गई है। तमाम शिक्षित युवा रोजगार की आस कर रहे हैं। पद रिक्त होने के बाद भी सरकार भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं कर पा रही है। इन सबके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। इसलिए भारत जैसे लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री का जन्मदिन बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान वक्ताओं ने कहा की आज पेट्रोल के दाम 100 के पार हो गया। भोजन में प्रयोग होने वाले तेल के भी लगातार दाम बढ़ रहे है। इस वजह लोग बेहद अधिक परेशान हो गए हैं।यु वाओं ने बेरोजगारी की बढ़ती हुई दशा को पहाड़ी लोकगीतों के माध्यम से लोगों के बीच में रखा। यहां मनीष तिवारी, गौरव अवस्थी, पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष अभिषेक बनौला, अनिरुद्ध सांगा, पंकज कनवाल, हसन, भूपेंद्र भोज, हिमांशु कनवाल, उमेश बिष्ट, करन बिष्ट, पंकज खंपा, गोपाल सिजवाली, अमर बोरा, नंदन किशोर आर्या आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद