दुःखद: पुलिस कांस्टेबल का निधन, अल्मोड़ा के पेटशाल का था रहने वाला

खबर शेयर करें

कुछ दिनों से कांस्टेबल चल रहा था अस्वस्थ

पिथौरागढ़। यहां पिथौरागढ़ पुलिस लाइन में नियुक्त आरक्षी अर्जुन सिंह कार्की (33 )का निधन हो गया। मृतक वर्तमान में लॉकअप गार्द डीडीहाट में तैनात था। कांस्टेबल मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के पेटशाल के पास पातल्ड्यो का रहने वाला बताया जा रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि 1 मई से 14 दिन के अवकाश पर गया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड से अपहृत किशोरी शिमला में मिली, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार 2 मई को गार्ड कमांडर लॉकअप डीडीहाट के माध्यम से कोतवाली डीडीहाट को सूचना मिली कि आरक्षी डीडीहाट में ही अपनी छोटी बहन के घर पर गया था। जहां पर उसकी आकस्मिक मृत्यु हो गई है। कोतवाली डीडीहाट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसके रिश्तेदारों से जानकारी ली। पता चला कि आरक्षी काफी लम्बे समय से बीमार चल रहा था। उसके निधन पर पिथौरागढ़ पुलिस के साथ ही अल्मोड़ा में लोगों ने शोक जताया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद