कुमाऊं…. यहां स्पा सेंटर में पुलिस का छापा, पांच काॅलगर्ल पकड़ी

खबर शेयर करें

कुमाऊं मंडल के हल्द्वानी से खबर है। यहां पर पुलिस ने स्पा सेंटर में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को 5 कॉल गर्ल मिली। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है। खबर काठगोदाम क्षेत्र से है। जहां सैक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने स्पा में छापा मारा। मौके पर पलिस को सबूत ही नहीं काॅलगर्ल भी मिल गई। साथ ही पुलिस की छापेमारी में रिसेप्शनिस्ट मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कमरे से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। काठगोदाम पुलिस ने एक महिला व पुरुष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं इस गिरोह की सरगना महिला को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार काठगोदाम पुलिस टीम में स्पा सेंटरों और होटल में सत्यापन कर रही थीे। तभी नैनीताल रोड स्थित स्पा में सैक्स रैकेट की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर दी। जैसे ही पुलिस अंदर पहुंची तो रिशेप्सन पर बैठा युवक मौके से फरार हो गया। अचानक हुई छापेमारी से स्पा सेंटर में हड़कंप मच गया। डर से स्पा सेंटर में मौजूद युवतियां एक कमरे में दुबक गईं।
पुलिस ने जब कमरों की तलाश की तो एक कमरे में रखे बेड के गद्दे के नीचे से गर्भ निरोधक वस्तुएं और दवाओं के खाली रैपर मिले। जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। दूसरे कमरे में पुलिस को पांच लड़कियां मिली। जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह काठगोदाम निवासी अंजू गुप्ता और फरीदाबाद हरियाणा निवासी अरुण गुलाटी पुत्र हरविंदर गुलाटी के कहने पर स्पा में काम कर रहे है। इस काम में महिला व अरुण ग्राहकों से डील करते है। काम का पैसा रिशेप्सन पर ही जमा हो जाता है। पुलिस कालगर्लाें की काउंसिलिंग करा रही है। वहीं काठगोदाम निवासी सरगना अंजू गुप्ता पत्नी दीपक गुप्ता को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी अरुण गुलाटी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला का शारीरिक शोषण कर फरार हो गया आरोपी, पुलिस ने दबोचा
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद