हल्द्वानी: IPL सट्टेबाजी पर पुलिस का शिकंजा: सात सटोरिए पकड़े, डेढ़ लाख से ज्यादा

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। आईपीएल के जोश के बीच सट्टेबाजी के अवैध धंधे को बंद करने के लिए पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर पुलिस ने सात सटोरियों को गिरफ्तार किया और डेढ़ लाख रुपये से अधिक की नकदी के साथ सट्टेबाजी के सामान को बरामद किया। इस कार्रवाई से सट्टेबाजों में खलबली मच गई है।

रामपुर रोड के होटल में सट्टे का अड्डा ध्वस्त कोतवाली और एसओजी की टीम ने रामपुर रोड पर एक होटल में छापा मारकर चार सटोरियों को दबोचा। पकड़े गए सट्टेबाजों में शैलेंद्र बिष्ट (मयूर विहार, पीलीकोठी, हाल निवासी बसंतकुंज, नई दिल्ली साउथ), विजय बिष्ट (ग्राम चमतौला, पिथौरागढ़, हाल निवासी बसंतकुंज, दक्षिणी दिल्ली), जितेंद्र सिंह (मायानगर, सुल्तानपुर, दिल्ली साउथ), और सुमित शर्मा (राजपुर, छतरपुर, मेहरौली, दक्षिणी दिल्ली) शामिल हैं। इनके पास से 7,800 रुपये नकद, एक लैपटॉप, नोटबुक और 11 मोबाइल फोन जब्त किए गए। इस ऑपरेशन में कोतवाल राजेश कुमार यादव, एसआई गौरव जोशी, एसओजी प्रभारी संजीत राठौर, हेड कांस्टेबल दिगंबर सनवाल, ललित कुमार, कांस्टेबल संतोष बिष्ट और अजहर ने शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईकोर्ट स्थानांतरण को लेकर बड़ी अपडेट

मंगलपड़ाव में सट्टेबाज पर कसा शिकंजा

मंगलपड़ाव चौकी पुलिस ने भी अम्बेडकर नगर से देव सक्सेना (निवासी वार्ड 27, अम्बेडकर नगर, मंगलपड़ाव) को 7,340 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईकोर्ट स्थानांतरण को लेकर बड़ी अपडेट

बनभूलपुरा में एक लाख रुपये के साथ दो सटोरिए धरे

एसओजी और बनभूलपुरा थाना पुलिस की टीम ने बनभूलपुरा क्षेत्र में फहद फर्नीचर लाइन, कुक्कू मेडिकोज के पास से दो सटोरियों—शहजाद (पुत्र स्व. असगर अली, निवासी गफूर बस्ती, किदवई, बनभूलपुरा) और मोहम्मद कलीम (पुत्र मो. सलीम, निवासी लाइन नंबर 17, बनभूलपुरा)—को 1,00,900 रुपये नकद के साथ पकड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईकोर्ट स्थानांतरण को लेकर बड़ी अपडेट

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद