Subscribe our YouTube Channel

कुमाऊं….. पुलिसकर्मी की पत्नी की हत्या, घर में थी अकेली

खबर शेयर करें

कुमाऊं मंडल के हल्द्वानी में बदमाशों ने दिनदहाड़े पुलिस कर्मी की पत्नी की हत्या कर दी है। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। मृतका का पत ऊधमसिंह नगर की बननाखेड़ा चौकी में तैनात बताया जा रहा है। वारदात के समय मृतका घर में अकेले थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गुरुवार को थाना मुखानी क्षेत्र में रहने वाले उधमसिंह नगर की बननाखेड़ा चौकी में तैनात शंकर सिंह बिष्ट पुत्र मोहन सिंह की पत्नी ममता बिष्ट (40) की घर में हत्या कर दी। दिन में बच्चों के स्कूल जाने की वजह से महिला घर में अकेली थी। बच्चे जब स्कूल से लौटे तब उन्हें मां का शव कमरे में पड़ा हुआ दिखा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड… मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे, हादसे में चली गई 2 की जान

उसके बाद बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग जुटे और पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी गई। घटना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर हैं। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस इसे हत्या का मामला तो मान रही है। लेकिन हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments