अल्मोड़ा में गर्भवती महिला की मौत…… अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम….. यहां का है मामला, मृतका का पति है अकाउंंटेंट

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा न्यूज: यहां जिला मुख्यालय के महिला अस्पताल में पहुंचने से पहले दो माह से गर्भवती महिला ने दम तोड़ दिया। इससे मृतका के घर में कोहराम मच गया। मृतका का पति यहां एक प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूल में अकाउंंटेंट है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रानीधारा निवासी रणजीत सिंह की 33 साल की पत्नी पुष्पा दो माह से गर्भवती है। बताया जाता है सोमवार शाम पुष्पा की अचानक से तबियत खराब हो गई। इस पर परिजन उसे अस्पताल लेकर आये। यहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है महिला कुछ समय से बीमार थी। उसको बीपी की प्रब्लम भी बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के दो बच्चें हैं। मृतका मूलरूप से बाड़ेछीन के निकट सुपई गांव की रहने वाली बताई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों से भरी बस और ट्रक में हुई टक्कर, 20 घायल, अस्पताल पहुंचे सीएम
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद