Subscribe our YouTube Channel

अल्मोड़ा…. तीन दिन पहले प्रमोशन और चौथे दिन रिटायरमेंट

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। सरकारी नौकरी में रिटायरमेंट के वक्त प्रमोशन मिलने के अलग पहलु हैं। कुछ लोगों को प्रमोशन का लाभ मिलता है कुछ को नहीं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो रिटायरमेंट के कुछ दिन पहले ही प्रमोशन पाते हैं। ऐसे ही अल्मोड़ा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए राजेन्द्र सिंह बिष्ट हैं। उनको रिटायरमेंट के तीन दिन पहले इंस्पेक्टर पद प्रमोशन मिला और चौथे दिन वह रिटायर हो गए।

बिष्ट मूलरूप से पिथौरागढ़ जिले के रावल गांव के रहने वाल हैं। वह 1982 में पुलिस विभाग में कांस्टेबल बने। 1999 में हेड कांस्टेबल, 2006 में विभागीय परीक्षा पास करने के बाद 2008 में उप निरीक्षक बने। अबकी बार 28 जनवरी को उनको इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन मिला। 31 जनवरी को वह रिटायर हो गए। उन्होंने कहा कि उन्होंने कड़ी मेहनत के दम पर यह मुकाम पाया। राज्य के लगभग सभी जिलों में भी नौकरी की। कहा कि रिटायरमेंट से पहले प्रमोशन मिलने की उनको काफी खुशी है। हालांकि उनको इंस्पेक्टर के समान ही पहले से वेतन मिलता था। 

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर…. उत्तराखंड में बारिश का कहर, कुमाऊं में यहां नाले में बस बही
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments