हल्द्वानी में सरेआम गुंडागर्दी: नशे में धुत युवक ने विकलांग पेट्रोल पंप कर्मचारी को बेरहमी से पीटा, देखें वीडियो

हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित गुरु नानक पेट्रोल पंप पर एक विकलांग कर्मचारी को नशे में धुत एक युवक ने सरेआम दौड़ाकर बेरहमी से पीट डाला।
पूरी घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। कर्मचारी (जो शारीरिक रूप से विकलांग है) पेट्रोल पंप पर टायरों में हवा भरने का काम कर रहा था।
इस दौरान नशे की हालत में पहुंचा युवक उससे कुछ बात लेकर भड़क गया। गुस्से में आकर उसने कर्मचारी को दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। उसकी गर्दन पर भी वार किया। कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गया।
उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, लेकिन घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
घटना हल्द्वानी कोतवाली के भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र की है। पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने इस वारदात की कड़ी निंदा की है। आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


