उत्तराखंड….. केदारनाथ में बारिश और बर्फबारी, लिया गया ये फैसला

खबर शेयर करें

देहरादून। केदारनाथ में बारिश और बर्फबारी हो रही है। इस वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसलिए अब सोनप्रयाग से पूर्वाह्न 11.30 के बाद श्रद्धालुओं को पैदल मार्ग से केदारनाथ के लिए रवाना नहीं किया जाएगा। वहीं गौरीकुंड से दोपहर बाद एक बजे से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। शुक्रवार यहां पहुंचे तीर्थयात्रियों कुल 13,429 को सुबह पांच सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम के लिए रवाना किया गया।

इसके बाद उन्हीं यात्रियों को गौरीकुंड के लिए छोड़ा गया। बीते 16 मार्च से केदारनाथ में पल-पल मौसम बदल रहा है और बर्फबारी हो रही है। शीतकाल की अपेक्षा बीते डेढ़ माह में यहां सबसे अधिक बर्फबारी हुई है। आए दिन खराब हो रहे मौसम के कारण बीते 25 अप्रैल से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा के संचालन में भी दिक्कतें आ रही हैं। शुक्रवार को धाम में सुबह से मौसम ठीक रहा लेकिन पूर्वाह्न 11 बजे के बाद बादल छाने लगे और बर्फबारी हुई।

यह भी पढ़ें 👉  अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चिकित्सक की हुई मौत
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद