रानीखेत की 92 साल की आमा का डांस सोशल मीडिया में वायरल, लोग खूब कर रहे तारीफ(वीडियो)

खबर शेयर करें

 

अल्मोड़ा: रानीखेत की रहने वाली कमला देवी की उम्र 92 साल बताई जा रही है। इसका दावा भी किया जा रहा है। लेकिन आजकल आमा अपनी उम्र से ज्यादा लोक गायक हीरा सिंह राणा के गीत रंगीली बिंदी, घाघर काई-हाई रे मिजाता पर किये गए डांस को लेकर बेहद लोकप्रिय हो रही है। सोशल मीडिया में भी आमा का यह डांस खूब वायरल हो रहा है। लोग कई तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। दरअसल अबकी बार रानीखेत में नंदा देवी महोत्सव में 50 साल से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं के लिए डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें उम्रदराज महिलाओं ने भी भाग लिया। लेकिन 92 साल की कमला देवी और ग्राम उपराड़ी की रहने वाली 90 साल की पार्वती बिष्ट के डांस ने सभी का मन मोह लिया। बताया जाता है कि 92 साल की आमा के डांस को देख आमा को विशेष पुरुस्कार दिया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद