पहाड़ में फैन्स से घिरे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण……. 10 मिनट तक…. पहाड़ के लोगों को बोला बाय बाय……

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा: बॉलीवुड कलाकार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पहाड़ में लोगों से घिर गए। करीब 10 मिनट तक वह गाड़ी में ही रहे। इसके बाद वह देहरादून को लौट गए। दोनों इन दिनों अल्मोड़ा जिले के बिनसर में आये थे। यहां एक रिजार्ट में ठहरे। बॉलीवुड की इस प्रसिद्ध जोड़ी ने रविवार को अपनी शादी की तीसरी सालगिरह बिनसर में ही मनाई। बताया जा रहा है कि रणवीर और दीपिका शनिवार को यहां आये। आज वह बिनसर से कसार देवी के खेल मैदान में पहुँचे। यहां पर उनके पहुँचने की जानकारी मिलने पर लोग एकत्रित हो गए। जैसे ही वह दोनों गाड़ी से आये करीब 10 मिनट तक लोगों ने उनको घेर लिया। लोग सेल्फी लेने के लिए उनसे कहने लगे। लेकिन लोगों को निराशा हाथ लगी। बस एक फायर कर्मी सेल्फी लेने में कामयाब रहा। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से देहरादून को रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में लगातार जल रहे जंगल, चपेट में आने से स्कूल और फर्नीचर जला
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद