Almora news: नाबालिग के साथ दुष्कर्म….. मुकदमा दर्ज, यहां का है मामला

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा न्यूज़: यहां एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने में आया है। नाबालिग ने गांव के ही युवक पर बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बताया जाता है कि भैसियाछाना ब्लाक के नैड़ी राजस्व क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में बीते 23 जून को 17 साल की किशोरी को गांव का ही 19 साल का युवक बहला फुसला कर ले गया। युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी मिलने पर पीड़िता के पिता ने राजस्व पुलिस को मामले में तहरीर दी। राजस्व पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया।

यह भी पढ़ें 👉  यहां तीन पीढ़ियों ने एक साथ किया मतदान

नायब तहसीलदार बालम सिंह बिष्ट ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद