अल्मोड़ा बीजेपी के लिए राहत: विधानसभा उपाध्यक्ष और ललित लटवाल को लेकर बड़ा अपडेट

खबर शेयर करें

Almora न्यूज: बीजेपी की ओर से कैलाश शर्मा को प्रत्याशी बनाये जाने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात करने वाले विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान और ललित लटवाल को मनाने में बीजेपी कामयाब रही। आज दोनों नेताओं ने कहा कि वह बीजेपी के साथ हैं। यहां शैलेश होटल में उत्तराखंड सह प्रभारी लॉकेट चटर्जी की मौजूदगी में दोनों ने अपनी बात कही। जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए सभी पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों बीजेपी की ओर से कैलाश शर्मा को प्रत्याशी बनाये जाने के बाद विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान और जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बैठक कर दोनों में एक के निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कही थी। ……….जल्द ही खबर को लेकर और अपडेट की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  खड़गे की जनसभा से पहले पुलिस-कांग्रेस आमने-सामनेएसएसपी पर अड़ंगा डालने का आरोप लगा, प्रदर्शन
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद