Subscribe our YouTube Channel

अल्मोड़ा न्यूज: भारतरत्न डा. भीमराव अंबेडकर को याद किया….. लोगों ने कही ये बात, पढ़े पूरी खबर

खबर शेयर करें

Almora न्यूज: भारतरत्न डा. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती पर उनको लोगों ने याद किया। उनके बताए गए मार्गों पर चलने का संकल्प भी लिया। यहां विधायक मनोज तिवारी ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।इस अवसर पर विधायक मनोज तिवारी ने बताया कि संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्यप्रदेश के छोटे से गांव महू में हुआ था।बाबा साहब के पिता का नाम रामजी मालोजी सकपाल और माता का नाम भीमाबाई था।उन्होंने बताया कि बाबासाहब नई तकनीक के इस्तेमाल के पक्षधर थे।देश के तकनीकी विकास के लिए संकल्पित थे।उन्होंने पहले संसदीय चुनाव (1951-52) के पहले घोषणापत्र में कहा था कि खेती में मशीनों का प्रयोग होना चाहिए। भारत में अगर खेती के तरीके आदिम बने रहेंगे तो कृषि कभी भी समृद्ध नहीं हो पाएगी।उनका मानना था कि समानता का अधिकार धर्म और जाति से ऊपर होना चाहिए।प्रत्येक व्यक्ति को विकास के समान अवसर उपलब्ध कराना किसी भी समाज की प्रथम और अंतिम नैतिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।अगर समाज इस दायित्व का निर्वहन नहीं कर सके तो उसे बदल देना चाहिए। कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, अम्बीराम, परितोष जोशी,महेश चन्द्र आर्या,सुरेन्द्र लाल टम्टा,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डे,दिनेश जोशी,राबिन भण्डारी आदि उपस्थित रहे।

अल्मोड़ा में डॉ. भीमराव अंबडेकर की मूर्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।

आम आदमी पार्टी ने भी याद किया

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड… फेल छात्रों के लिए पास होने का मौका, ऐसे करें आवेदन

Almora। भारतरत्न डा.भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती पर आज आप प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर अमित जोशी ने कहा कि संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर नई तकनीक के इस्तेमाल के पक्षधर थे।
इस मौके पर आप प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी, जगमोहन फर्तियाल, आनंद सिंह बिष्ट, मनोज गुप्ता, अरुणोदय तिवारी, संदीप नयाल, नवीन आर्या, मुमताज, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड… फेल छात्रों के लिए पास होने का मौका, ऐसे करें आवेदन
अल्मोडा में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबडेकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।

नेहरू युवा केन्द्र की ओर से भी किया गया आयोजन

अल्मोड़ा। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 131 वी जयंती के उपलक्ष पर नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा के तत्वाधान में ग्राम सुनोला विकासखंड हवालबाग में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के द्वारा समाज के लिए किए गए समाज हित के कार्यों से लोगों को बताया गया। जिसमें स्थानीय लोगों ने भी विचार रखें। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा के चंदन कुमार , नीता नेगी के साथ ही स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नीतू और चंदन कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड… फेल छात्रों के लिए पास होने का मौका, ऐसे करें आवेदन
अल्मोड़ा के सुनोला गांव में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments