Subscribe our YouTube Channel

अल्मोड़ा में रेस्टोरेंट संचालक की मौत……..

Breaking News - Sajag Pahad (सजग पहाड़)
खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। यहां एक रेस्टोरेंट संचालक की मौत हो गई। अल्मोड़ा सिरकोट ताकुला सड़क मार्ग में उसका शव मिला। मृतक हवालबाग की ब्लॉक प्रमुख बबिता भाकुनी का चचेरा देवर बताया जा रहा है। वह यहां कालीमठ में रेस्टोरेंट चलाता था। शनिवार सुबह लोगों ने अल्मोड़ा-सिरकोट-ताकुला मार्ग में एक व्यक्ति को बाइक सहित गिरे हुए देखा। मृतक की पहचान महेंद्र सिंह भाकुनी ग्राम बेह,पातलीबगड़ के रूप में हुई। लोगों ने इसकी जानकारी ब्लॉक प्रमुख के पति रमेश भाकुनी को दी। इसके बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया है। बताया जा रहा है कि रात को बाइक से अपने घर वापस लौटने के दौरान किसी वाहन की टक्कर के बाद बाइक समेत नीचे गिर गया। जिस जगह में मृतक का शव पड़ा हुआ मिला। कुछ दूरी पर हैलमेट भी गिरा हुआ मिला। लोगों का कहना है कि यदि हेलमेट नहीं गिरा होता तो मृतक की जान बच सकती थी। मृतक जाखनदेवी स्यूनराकोट में किराए में रहता था। एसएसआई एमबी राम आर्य ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  धौलादेवी में आंगनबाड़ी वर्कर को दी गई ट्रेनिंग
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments