अल्मोड़ा: पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की पेंशन प्रकाश यात्रा यहां पहुंची…….

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की हरिद्वार से शुरू हुई पेंशन प्रकाश यात्रा आज गुरुवार को अल्मोड़ा पहुंची। यहां गांधी पार्क में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

इस मौके पर मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष मुकेश प्रसाद बहुगुणा ने कहा कि एक देश में दो विधान नहीं हो सकते हैं। एक तरफ विधायक और सांसद कई पेंशन ले रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कर्मचारी देश के लिए पूरा जीवन लगा कर भी पेंशन विहिन है। उसके सामाजिक न्याय की कोई सुविधा नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में लगातार जल रहे जंगल, चपेट में आने से स्कूल और फर्नीचर जला

राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय संयुक्त मंत्री रविशंकर गुसाई ने कहा कि सरकार ने देश के सभी कर्मचारियों को शेयर मार्केट के धंधे में झोंक दिया है। कहा कि पेंशन प्रकाश यात्रा के माध्यम से प्रदेश के सभी जनपदों से पुरानी पेंशन बहाली के लिए समर्थन जुटाया जा रहा है। जिसमें दस हजार कार्मिकों, समाज सेवी, शिक्षकों के हस्ताक्षर लिए जा रहे है। इन हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन को देश के प्रधानमंत्री सहित राज्यपाल, मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष को सौंपा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुंहबोले मामा ने सात वर्षीय भांजी के साथ किया दुराचार, गिरफ्तार

इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष मुकेश प्रसाद बहुगुणा, उत्तराखंड प्रभारी विक्रम सिंह, जयदीप रावत, डा. गोविंद सिंह रावत, मंडलीय संयुक्त मंत्री रविशंकर गुसाई, उमेश शर्मा, योगेश पाल, धीरज कनवाल, जगदीश पांडे, वीरेंद्र सिञवाली, गजेंद्र सिंह बिष्ट, सुबोध नेगी, कमलेश मिश्र, पंकज ध्यानी, राजेश कुकरेती, अजय नेगी, दाताराम भट्ट, उमेश चन्द्र, राम सिंह बिष्ट, डा. राजेंद्र सिंह रावत, चंदन सिंह रावत, नंदा बल्लभ पांडे, तारा त्रिपाठी, सुनीता चौधरी, रंजना जोशी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद